ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: शराब के नशे में धुत युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में शराब के नशे में धुत युवक ने फायरिंग की है. फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

crime news
युवक ने की फायरिंग
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को शराब के नशे में धुत युवक ने भारी उत्पात मचाया। शराब के नशे में महिलाओं के साथ गाली गलौज कर रहे युवक को जब लोगों ने ऐसा करने पर टोका तो उसने घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना लाखों थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। 


बताया जा रहा है कि आज सुबह बाजितपुर गांव के वार्ड- 45 निवासी मनोहर पासवान का बेटा रॉकी कुमार हथियार लेकर राबिन कुमार के घर पहुंचा और हवाई फायरिंग की। इस दौरान घर के लोगों ने हवाई फायरिंग करते रॉकी का वीडियो भी बनाया जो अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार के मुताबिक आरोपी रॉकी कुमार बदमाश किस्म का है और आए दिन शराब पीकर रोबिन कुमार के घर की महिलाओं के साथ गाली गलौज करता था।


जब पीड़ित परिवार ने उसे गाली गलौज करने से मना किया तो इसी से नाराज होकर हथियार लेकर वह राबिन कुमार के घर पहुंचा और फायरिंग कर दी। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस वाहन को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रॉकी को हिरासत में लेकर थाना ले गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। पीड़ित राबिन कुमार ने बताया कि शराब पीकर बराबर गाली गलौज करता था और विरोध करने पर घर पर आकर फायरिंग किया है।


इस मामले में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि रॉकी कुमार के द्वारा रोबिन कुमार के घर के महिलाओं के साथ गाली गलौज किया जाता था और मना करने पर आज फायरिंग की गई। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी रॉकी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक खोखा भी बरामद किया गया है पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता