ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: युवक ने मौसी और मौसेरे भाई पर चलाई गोली, मां-बेटा बुरी तरह से घायल; बाल-बाल बची दोनों की जान

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में आपसी विवाद के बाद एक युवक ने अपनी ही मौसी और मौसेरे भाई पर गोली चला दी। इस घटना में दोनों घायल हो गए हैं लेकिन गनीमत की बात रही कि दोनों की जान बच गई.

crime news
युवक ने की फायरिंग
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में बाइक क्षतिग्रस्त करने से मना करने पर एक युवक ने अपनी मौसी और मौसेरे भाई पर गोली चला दी। फायरिंग की इस घटना में दोनों मां बेटा घायल हो गए हैं। घायल मां बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर चाणक्य नगर मोहल्ले की है।


पीड़ितों की पहचान खगड़िया के महेश खूंट गांव के इंग्लिश टोला के रहने वाले स्वर्गीय मनोज राम की के पुत्र आशीष कुमार एवं पत्नी बिंदु देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आशीष अपने परिवार के साथ पिछले तीन वर्षों से बेगूसराय के चाणक्य नगर में किराए के मकान में रहता है। इसी मकान में आशीष का मौसेरा भाई अमित कुमार भी परिवार के साथ किराया पर रहता है। 


घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने बताया कि अमित कुमार का किसी अन्य लोगों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें दूसरे लोगों ने अमित कुमार की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। आशीष कुमार द्वारा अमित कुमार को लड़ाई झगड़ा को लेकर समझाने बुझाने गया था। आरोप है कि इसी समझाने से नाराज होकर बीती रात  जब सभी लोग घर में सोने जा रहे थे तभी अमित कुमार अपने परिवार के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।


इस दौरान अमित कुमार ने गोली चला दी, जो गोली आशीष कुमार को गर्दन को जख्मी करते हुए निकल गया और बारुद उसके मां के चेहरे पर लग गई। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है जहां वह खतरे से बाहर है। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता