ब्रेकिंग
Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट

Begusarai Crime News: पूर्व विधायक और मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची बाप-बेटे की जान

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व विधायक और उसके मुखिया बेटे पर अंधाधुंध फायरिंग की है हालांकि इस जानलेवा हमले में दोनों बाप-बेटा बाल-बाल बच गए हैं। जेल से

Begusarai Crime News: पूर्व विधायक और मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची बाप-बेटे की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व विधायक और उसके मुखिया बेटे पर अंधाधुंध फायरिंग की है हालांकि इस जानलेवा हमले में दोनों बाप-बेटा बाल-बाल बच गए हैं। जेल से छुट कर आए शराब माफिया ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। 


दरअसल, बदमाशों ने तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके पुत्र पीढौली पंचायत के वर्तमान मुखिया कुंवर अनुराग प्रताप के ऊपर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है हालांकि पूर्व विधायक और उसके बेटे बाल बाल बच गए है। तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली काली स्थान के पास दोनों के ऊपर जानलेवा हमला किया गया।


पूर्व विधायक के बेटे मुखिया कुंवर अनुराग प्रताप ने बताया कि शनिवार की सुबह एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने उनके साथ गाली गलौज की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अपराधी ने जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौज करने के दौरान पता चला कि वह गांव का ही अपराधी है तो वह घर निकल कर वह उसके पास ही जा रहे थे, तभी रास्ते में ही चार-पांच की संख्या में मौजूद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


मुखिया के साथ उनके पिता पूर्व विधायक ललन कुंवर भी मौजूद थे। किसी तरह बॉडीगार्ड के सूझबूझ से आज मुखिया और पूर्व विधायक की जान बच सकी। अपराधी का कहना था कि पूर्व विधायक ने शराब के मामले में उसे जेल भिजवाया था लेकिन अब वह जेल से बाहर आ गया है और दोनों बाप-बेटा को इसका अंजाम भुगतना होगा। मौके पर तेघरा थाने के पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता