ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: रेप के बाद नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में एक मासूम बच्ची के साथ बदमाशों ने पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। लड़की का शव खेत में मिलने के बाद गांव के लोग दंग रह गए।

Bihar News
रेप के बाद हत्या
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में दरिंदों ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बच्ची के शव को एक खेत में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है।


परिजनों ने बताया कि बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए पहुंची थी। 9 फरवरी की रात घर में पूजा के साथ-साथ कीर्तन भजन चल रहा था, इसी दौरान करीब 8 बजे रात को बच्ची अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला।  


बच्ची को ढूंढने के लिए गांव में घूम-घूम कर अलाउंस भी करवाया था लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। 10 फरवरी की सुबह 9:00 बजे परिजनों को पता चला है कि घर से 500 मीटर की दूरी पर मक्के की खेत में बच्ची का शव पड़ा हुआ है जो अर्धनग्न अवस्था में थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी मनीष घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। मृत बच्ची खगड़िया के रहने वाले शख्स की 10 वर्षीया बेटी है। बच्ची साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र रिश्तेदार के घर आई हुई थी। बलिया डीएसपी के नेतृत्व में साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस छानबीन कर रही है।


पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल की जांच FSL टीम के द्वारा कराई जा रही है। मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उधर, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोक बुरा हाल है। परिजनों ने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता