ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar News: सुहागरात में टच तक नहीं किया, पत्नी से दूर-दूर भागता रहा दूल्हा; दुल्हन ने रो-रोकर बताई पूरी बात

Bihar Crime News: हर लड़की चाहती है कि उसके जीवन साधी में हर वह खूबी मौजूद हो जो एक सफल इंसान में होती है। लड़की का सपना होता है कि उसे एक समझदार और परफेक्ट जीवनसाथी मिले लेकिन जब

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: हर लड़की चाहती है कि उसके जीवन साधी में हर वह खूबी मौजूद हो जो एक सफल इंसान में होती है। लड़की का सपना होता है कि उसे एक समझदार और परफेक्ट जीवनसाथी मिले लेकिन जब शादी के बाद किसी लड़की को यह पता चले कि उसका पति महिलाओं में नहीं, बल्कि पुरुषों में रुचि रखता है, तब क्या होगा?


ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला बिहार के बेगूसराय से सामने आया है, जहां सिंघौल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता बड़े ही अरमानों के साथ शादी कर ससुराल पहुंची थी, लेकिन कुछ ही दिनों में उसकी जिंदगी बदल गई। दुल्हन ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च हुए थे लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। इस बात ने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी।


महिला ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने भारी दहेज के लालच में उससे धोखे से शादी करवाई। इतना ही नहीं, शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित भी किया जाने लगा। जब उसने पति की असलियत को लेकर परिवार से बात की तो किसी ने उसका समर्थन नहीं किया, उल्टे उसे ही दोषी ठहराया गया।


पीड़िता ने बताया, “जब मेरा रिश्ता तय हुआ था, तो पति मुझसे मीठी-मीठी बातें करता था। मुझे लगा यही मेरा मिस्टर परफेक्ट है लेकिन सुहागरात पर उसने मुझे छुआ तक नहीं। शुरुआत में मुझे थोड़ा अजीब लगा, लेकिन मैंने नजरअंदाज किया। बाद में यही रोज़ होने लगा। तभी मुझे शक हुआ और धीरे-धीरे मुझे सच्चाई पता चली कि मेरा पति गे है। यह बात मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था।”


पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है और एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी कितनी जरूरी है।