ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बीजेपी नेता की बेटी पर एसिड अटैक, घर में सो रही लड़की पर बदमाशों ने खिड़की से फेंका तेजाब

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में बदमाशों ने कमरे में सो रही बीजेपी नेता की बेटी पर खिड़की से तेजाब फेंक दिया. गंभीर रूप से झुलसी युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में एक बीजेपी नेता की बेटी के ऊपर एसिड अटैक हुआ है। लड़की कमरे में सो रही थी, इसी दौरान बदमाशों ने खिड़की से एसिड अटैक किया है। एसिड अटैक में झुलसी छात्रा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार की है।


एसिड से झुलसी युवती भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंह की बेटी पल्लवी राठौर है। बताया जा रहा है कि पल्लवी शनिवार की रात में अपने कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान खिड़की से उस पर एसिड फेंका गया। घटना के तुरंत बाद उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


घायल युवती के पिता संजय सिंह ने बताया कि रात में सब लोग सोए हुए थे। करीब दो बजे पल्लवी काफी जोर से चिल्लाई। सभी लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो उसने चेहरा पर जलन होने की बात बताई। उसके कपड़ों पर चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ था, एसिड था। घटना के तुरंत बाद निजी अस्पताल ले गए। 


इसी दौरान बखरी थाना की गश्ती गाड़ी दिखी तो पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं चल रहा था, जिससे किसी पर आशंका जताया जा सके। भाजपा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच-पड़ताल चल रही है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता