ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

BEGUSARAI CRIME: घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेगलाम हो गये हैं अब तो घर में घुसकर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला करोड़ गांव का है जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। इ

BEGUSARAI CRIME: घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेगलाम हो गये हैं अब तो घर में घुसकर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला करोड़ गांव का है जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। इस घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। 


गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल हो गया है। मौके से दो खोखा बरामद किया गया है। बेगूसराय के बेखौफ बदमाशों ने चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।  घायल युवक करोड़ गांव के वार्ड- 16 निवासी मोहम्मद मुमताज बताया जाता है। पुलिस ने बताया कि मुमताज अपने घर पर था उसी वक्त कुछ अपराधियों ने गोली चला दी। 


गोली मुमताज को पेट में जा लगी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मौके से दो खोखा एवं दो प्लेट बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घायल का इलाज बेगूसराय सदस्य अस्पताल में चल रहा है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता