ब्रेकिंग
लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦Bihar Crime News : बेटे की हत्या का केस, पिता शिकायतकर्ता और मां गवाह... फिर क्यों जारी हो गया दोनों के खिलाफ वारंट?✦बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान✦लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦Bihar Crime News : बेटे की हत्या का केस, पिता शिकायतकर्ता और मां गवाह... फिर क्यों जारी हो गया दोनों के खिलाफ वारंट?✦बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान

बूढ़ी गंडक नदी से युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में एक साथ युवक और महिला की लाश मिलने से नावकोठी इलाके में सनसनी फैल गई। डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा घाट के समीप गुरुवार को नदी में मिले दोनों शवों में युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केवास निजानत निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है। खास बात यह है कि रौशन पांच अक्टूबर से लापता था और उसके परिजनों ने मुफ्फसिल थाना में सनहा दर्ज कराया था। वहीं, उसके साथ मिली महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। महिला के हाथ पर बने गोदना में ‘फूलवती देवी, उदल सहनी’ लिखा मिला है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।



एक ही जगह दो शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर नावकोठी थानाध्यक्ष मो. फिरदौस, पुलिस निरीक्षक राम कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, एसआई अबोध कुमार सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।



पुलिस के अनुसार, युवक काले रंग की जींस पहने हुए था। उसकी जेब से आधार कार्ड, कुछ रुपये और बाइक की चाबी बरामद हुई। आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान अर्जुन साह के पुत्र 22 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने समस्तीपुर मुफ्फसिल थाना से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी। रौशन के भाई राजीव कुमार ने शव की पहचान की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रौशन पांच अक्टूबर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला था। इसके बाद मुफ्फसिल थाना में इसकी सूचना देकर सनहा दर्ज कराया गया था।



दूसरी ओर, महिला के शव ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है। महिला के शरीर पर पेटीकोट था और गले में माला मिली है। उसके दाहिने हाथ पर गोदना बना हुआ है, जिस पर ‘फूलवती देवी, उदल सहनी’ लिखा है। हालांकि यह नाम महिला की पहचान है या किसी अन्य व्यक्ति से जुड़ा है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।



युवक पांच दिनों से लापता था और उसी दौरान नदी से एक अज्ञात महिला के साथ उसका शव मिलना पुलिस के लिए जांच का अहम बिंदु बन गया है। दोनों एक-दूसरे को जानते थे या नहीं, दोनों की मौत एक ही घटना से जुड़ी है या यह महज संयोग है—इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।



एक साथ दो शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रेम-प्रसंग, हत्या, हादसा या नदी में डूबने समेत कई संभावनाओं पर चर्चा हो रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है।पुलिस दोनों शवों के पोस्टमार्टम के साथ-साथ रौशन के लापता होने की परिस्थितियों और महिला की पहचान से जुड़े सुरागों की जांच कर रही है। आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है।



थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पांच अक्टूबर से लापता रौशन की लाश बूढ़ी गंडक तक कैसे पहुंची और उसके साथ मिली अज्ञात महिला कौन है? पुलिस की जांच और महिला की पहचान के बाद ही इस रहस्यमय मामले से पर्दा उठ सकेगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता