ब्रेकिंग
TMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशन

बालिका गृह में एक लड़की ने की आत्महत्या, शेल्टर होम में टॉर्चर करने का आरोप

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां बालिका गृह में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है. मृतक लड़की के परिजनों ने बालिका गृह में प्रताड़ित

बालिका गृह में एक लड़की ने की आत्महत्या, शेल्टर होम में टॉर्चर करने का आरोप
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां बालिका गृह में एक लड़की  ने आत्महत्या कर ली है. मृतक लड़की के परिजनों ने बालिका गृह में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. घटना सामने आने के बाद मामले में जांच की बात कही जा रही है. 


शुक्रवार को बेगूसराय बालिका गृह में एक लड़की ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के निराला नगर बालिका गृह की है. मृतका की पहचान शेखपुरा जिला अंतर्गत बरबीघा थाना क्षेत्र के मोर गांव वार्ड संख्या 25  निवासी राजीव कुमार सिंह का लगभग 17 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की गई है.


बताया जाता है कि पिछले 6 महीने से बेगूसराय बालिका गृह में वह रह रही थी. आज अचानक वो गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि गुड़िया  कुछ बदमाशी करती थी, इसके चलते वह घर से भाग गई थी, जिसके कारण बालिका गृह में  6 महीने से रह रही थी. आज अचानक यहां से फोन किया गया कि आपकी बेटी गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली है. 


मृतिका के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरे बेटी के साथ बालिका गृह में लगातार टॉर्चर किया जाता था और उसके साथ ना ही सही ढंग से उसको देखभाल करता था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि अगर सुरक्षा रहता तो इस तरह की घटना नहीं घटती. जब फोन पर कहते थे मेरे पुत्री से बात कराइए तो उसमें भी लोग नहीं बात कराते थे और जबरन उसके साथ टॉर्चर किया जाता था. 


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बालिका गृह में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने के कारण बच्चे सुसाइड कर लिया. उन्होंने साफ तौर से कहा कि एक रूम में 10 बच्चियां रहती थीं अगर 10 बच्ची थीं तो फिर उनकी बेटी ने कैसे सुसाइड कर लिया और 9 बच्ची कहां चली गई थीं. 


वहीं बालिका गृह माता सुधा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को मृतिका गुड़िया अन्य दिनों के तरह भोजन नही लेकर थोड़ा ही खाना खाकर ऊपर बाले कमरे में चली गई और अन्दर से रूम को बंद कर ली थी. उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद कमरा नही खोलने पर रतनपुर थाना को सूचना देकर बुलाया और थाना के द्वारा गेट को तोड़ा गया, उसके बाद जब जैसे ही तोड़ के अंदर प्रवेश किया गया तो पंखे से लटका हुआ गुड़िया का शव देखा गया. सारी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं परिजन जांच की मांग को लेकर लाश को पोस्टमार्टम होने से मना कर रहा है. फिलहाल जो भी हो आत्महत्या किस लिए किया गया यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता