ब्रेकिंग
देश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजर

बारात आने से पहले आशिक के साथ भागी दुल्हन, मेकअप कराने गई थी ब्यूटी पार्लर, सुनकर दूल्हे की हालत बिगड़ी

यह खबर सुनते ही दूल्हा और उसकी मां की तबीयत बिगड़ गयी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

up news
शादी से पहले भागी दुल्हन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के मेरठ में जब से सौरभ हत्याकांड सामने आया तब से आए दिन पति-पत्नी और वो का मामला सामने आ रहा है। कभी पति अपनी पत्नी की हत्या करता है तो कभी पत्नी अपने पति की जान लेती है। तो वही कभी प्रेमी की जान चली जाती है। कभी शादी से पहले दुल्हन ही प्रेमी के साथ फरार हो जाता है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब यूपी में इस तरह की घटनाएं नहीं होती होगी। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से निकल कर सामने आई है। जहां शादी के दिन एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। घर पर बारात आने वाली थी। 


बारात आने से ठीक पहले दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई हुई थी वही से वो अपने आशिक के साथ नौ दो ग्यारह हो गयी। घर पर सभी लोग दुल्हन के लौटने का इंतजार कर रहे थे। बारात दरवाजे पर आ चुकी थी। ब्यूटी पार्लर से दुल्हन के घर वापस नहीं लौटने से घरवाले हैरान और परेशान हो गये। जब घरवालों को पता चला कि लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। 


उधर दूल्हा बारात लेकर पहुंच चुका था। जिसे देखकर लड़की वाले परेशान थे। उन्होंने लड़के वालों से यह कहा कि कार हादसे में दुल्हन की मौत हो गयी है। यह खबर सुनते ही दूल्हा और उसकी मां की तबीयत बिगड़ गयी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हा पक्ष के लोग इस बात को लेकर सदमें में थे कि अभी शादी हुई भी नहीं थी कि दुल्हन की मौत हो गयी। दूल्हा पक्ष इस बात से अनजान था कि जो बातें उन्हें बताई गयी है वो झूठी है। लड़की जीवित है और शादी से पहले वो अपने आशिक के साथ फरार हो गयी। घर की इज्जत का ख्याल रखते हुए उसकी मौत की खबर फैला दी गयी। 


मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक लड़की का रिश्ता रोहटा थाना क्षेत्र में तय हुआ था। लड़की किसी दूसरे लड़के को चाहती थी उससे बेइंतहा प्यार करती थी। वो शादी के लिए तैयार नहीं थी। जिस दिन उसकी शादी होने वाली थी उसी दिन वो अपने आशिक के साथ फरार हो गयी। घर से वो यह कहकर गयी थी कि वह ब्यूटी पार्लर जा रही है औ वही से वो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। लड़की के पिता ने इस बात की शिकायत थाने में दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स