ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: लव मैरिज का विरोध करना पड़ा भारी, लड़के के फूफा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़े एक मामले ने मंगलवार रात खौफनाक मोड़ ले लिया, जब एक युवक के निकाह का विरोध करने पर उसके फूफा की हत्या कर दी गई.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना अंतर्गत मझौरा नया टोला में प्रेम-प्रसंग से जुड़े एक मामले ने मंगलवार रात खौफनाक मोड़ ले लिया, जब एक युवक के निकाह का विरोध करने पर उसके फूफा की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद सतार अंसारी के रूप में हुई है, जो प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम करता था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, और पुलिस कैम्प कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


घटना की शुरुआत 8 जून की रात को हुई, जब लदनियां प्रखंड के देवधा थाना क्षेत्र निवासी मो. आजाद को गांव की एक युवती के साथ बातचीत करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मामले की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई, जिसके बाद दोनों को थाना लाया गया। थाना परिसर में ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत हुई, जिसमें दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया। पुलिस ने 9 जून को दोनों को ग्रामीणों की सहमति पर छोड़ दिया, और उसी दिन निकाह सम्पन्न कराया गया।


हालाँकि, इस शादी का विरोध मो. आजाद के फूफा मो. सतार अंसारी ने किया। वह मझौरा गांव के ही निवासी थे और उन्होंने इस निकाह को अनुचित बताते हुए सवाल उठाए। उनके विरोध से लड़की पक्ष के लोगों में आक्रोश बढ़ गया और स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण होती चली गई। ग्रामीणों के अनुसार, इसी विवाद के चलते मंगलवार रात करीब 10 बजे लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने मो. सतार अंसारी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर नशे में थे और बताया गया है कि उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है।


इस हमले में सतार अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना में आधा दर्जन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें आमीन अंसारी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें दरभंगा रेफर किया गया है। अन्य घायलों में खालिक अंसारी, अयूब अंसारी, यूनिस अंसारी और मसुदा खातून शामिल हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह बासोपट्टी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसआई मधु कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया। पुलिस ने लड़की, उसकी मां समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। बासोपट्टी थाना के अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल है, और पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात है।