ब्रेकिंग
Facebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान पर

बिहार : बारात में चली गोली दूल्हे के भाई को लगी, मची अफरा-तफरी

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले में खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया. दरअसल, बारात में फायरिंग के दौरान गोली दूल्हे के भाई को लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आन

बिहार : बारात में चली गोली दूल्हे के भाई को लगी, मची अफरा-तफरी
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले में खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया. दरअसल, बारात में फायरिंग के दौरान गोली दूल्हे के भाई को लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में परजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज जमुहार रेफर कर दिया है. 


घटना जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के कदीयाही गांव की बताई जा रही है जहां एक बारात में फायरिंग से के दौरान गोली दूल्हे के भाई को लग गई. मिली जानकारी के अनुसार हसनबार गांव निवासी इंद्रदेव यादव के बेटे अजय यादव की बारात ओबरा प्रखंड के छोटकी कदीयाही गांव के भोला यादव के घर गई थी. बाराती-शराती का मिलन कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान देवी मंदिर के पास अचानक गोली चली और वह दूल्हे के भाई अशोक यादव की कमर में जा लगी. इसके बाद तो बारात में अफरा-तफरी मच गई. दहशत में बाराती इधर-उधर भागने लगे.


हालांकि घटना के तुरंत बाद दूल्हा अजय अपने बड़े भाई अशोक यादव को कार में बैठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया. खबर है कि एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने के बाद परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज जमुहार ले गए हैं. घटना की सूचना पर ओबरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है. इधर, पुलिस के आने की खबर सुनते ही बचे हुए बाराती भी फरार हो गए. 


ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी, लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं बताया. किसी पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला है. हर्ष फायरिंग का मामला नहीं है. पुलिस अपने स्तर से इसकी जांच कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता