ब्रेकिंग
‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट

बराती में पैर पर चढ़ गई कार तो हुई फायरिंग, दूल्हे के भाई और टेंट कर्मी को लगी गोली, एक की हालत गंभीर

PATNA : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का बुरा कारनामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच राजधानी पटना में एक बारात में गोलीबारी हो गई। जिसमें दूल्हे का भाई समेत दो लोग जख्मी हो गए

बराती में पैर पर चढ़ गई कार तो हुई फायरिंग, दूल्हे के भाई और टेंट कर्मी को लगी गोली, एक की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का बुरा कारनामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच राजधानी पटना में एक बारात में गोलीबारी हो गई। जिसमें दूल्हे का भाई समेत दो लोग जख्मी हो गए है। इस घटना को दो बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है। यह दोनों बदमाश बारात में गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर फरार बताए जा रहे हैं। 



मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात कंकड़बाग थाने के चिरैयाटांड़ पुल के नीचे मधुर मिलन कम्युनिटी हॉल के सामने बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी और फरार हो गये। इस घटना में प्रद्युमन और चंदन घायल हो गये हैं। प्रद्युमन के जांघ में गोली लगी है। जबकि चंदन के सिर में गोली लगी है। इसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। चंदन दुल्हा का ममेरा भाई बताया जा रहा है और यह रामकृष्णानगर थाने के शेखपुरा का रहने वाला है। जबकि एक और घायल युवक प्रद्युमन टेंट हाउस का कर्मी है। खुद दुल्हा अजय कुमार बिहार पुलिस में कार्यरत है और वर्तमान में आरा में पोस्टेड हैं और उनका घर कंकड़बाग थाने के अशोक नगर रोड नंबर एक में है।  



बताया जा रहा है कि, यह घटना बीती रात करीब 11.30 से 12 बजे के बीच की है। जब बरात में दोनों पक्षों का मिलन हो रहा था तभी इस घटना को अंजाम दिया गया है। बारात लगने के कारण हॉल के बाहर सड़क पर लोगों की भीड़ थी।इसी दौरान बाराती में शामिल एक व्यक्ति के पैर पर कार चढ़ गई। इसके बाद बारात में आए लोगों ने कार सवार युवकों के साथ भिड़ गए। दोनों ओर से धक्का-मुक्की हुई। 



लेकिन, उस दौरान  बारातियों की संख्या ज्यादा थी।  इसलिए कार सवार वहां से निकल गए। लेकिन, वहां मौजूद लोगों के अनुसार इन दोनों कार सवार ने बारातियों को यह धमकी दी कि देख लेंगे उसके 10 मिनट बाद बाइक सवार दो युवक पहुंचे और अंधाधुंध गोली चला दी। इसमें एक टेंट वाले चंदन कुमार के सिर में गोली लगी जिसकी स्थिति गंभीर है। दूसरी गोली दूल्हे अजय कुमार के ममेरे भाई प्रद्युमन पासवान के पैर में लगी। दोनों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। 



इधर, इस घटना की जानकारी मिलने पर कंकड़बाग थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि, कुछ लोगों ने फायरिंग की है, जिसमें दो को गोली लगी है। दोनों फिलहाल इलाजरत हैं। कार का चक्का बाराती के पैर पर चढ़ गया था और इसे लेकर मारपीट हुई थी। फिलहाल पुलिस की टीम फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो गोली का दो खोखा बरामद किया गया है।