ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधान

Bihar News: बिहार में चाची-भतीजा के बाद अब चर्चा में मामी-भांजे का लव अफेयर, मंदिर में शादी रचाने के बाद पति को भेजी वेडिंग पिक्चर

Bihar News: बांका जिले में एक महिला अपने भांजे के प्यार में पड़कर दो बच्चों के साथ फरार हो गई। महिला ने मंदिर में शादी की और पति को व्हाट्सएप पर तस्वीरें भेजीं। पति ने थाने में बच्चों के अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई में चाची-भतीजा के प्रेम प्रसंग के बाद अब बांका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने ही रिश्ते के भांजे के प्रेम में पड़कर पति और रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते हुए दो मासूम बेटों को लेकर फरार हो गई। महिला ने भांजे के साथ मंदिर में शादी कर ली और उसके बाद अपने पति को व्हाट्सएप पर शादी की तस्वीरें भेज दीं। तस्वीरें देखने के बाद पति पुलिस के पास पहुंचा और गुहार लगाई है।


दरअसल, मामला अमरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। यहां के निवासी शिवम कुमार की शादी वर्ष 2014 में पूनम कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दंपती को दो बेटे हुए 10 वर्षीय आकाश कुमार और 8 वर्षीय ऋषि कुमार। शिवम के अनुसार, उनके रिश्तेदार अंकित कुमार, जो गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के भुरिया दियारा का रहने वाला है, अक्सर उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान पूनम और अंकित के बीच प्रेम संबंध बन गए।


पति के काम से बाहर रहने के दौरान, पूनम अक्सर अंकित को घर बुलाती थी। दो दिन पहले वह दोनों बच्चों को लेकर बिना किसी सूचना के घर से चली गई। जब शिवम पत्नी और बच्चों की तलाश में जुटे थे, तभी सोमवार की रात पूनम के मोबाइल से व्हाट्सएप पर शादी की तस्वीरें और मैसेज आया।


तस्वीरों में पूनम और अंकित एक मंदिर में शादी करते हुए नजर आ रहे थे। थोड़ी देर बाद पूनम ने फोन करके बताया कि उसने अंकित से शादी कर ली है। शिवम कुमार ने अमरपुर थाना में आवेदन देकर बच्चों की बरामदगी की मांग की है। उन्होंने पूनम और अंकित पर बच्चों को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता