ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

मछली पकड़ने के विवाद में कारोबारी की हत्या, कुछ दिन पहले ही मिली थी जान से मारने की धमकी

BANKA: मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना गंगापुर गढैल गांव की है जहां गुलालीजोर बांध से उसका शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान ओपी मंडल क

मछली पकड़ने के विवाद में कारोबारी की हत्या, कुछ दिन पहले ही मिली थी जान से मारने की धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना गंगापुर गढैल गांव की है जहां गुलालीजोर बांध से उसका शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान ओपी मंडल के रूप में हुई है जो मछली कारोबारी था। मछली पकड़ने के विवाद में पानी में डूबाकर उसकी हत्या कर दी गयी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले ही उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।   


मछली पकड़ने को लेकर एक सप्ताह पहले मारपीट हुई थी। गुलालीजोर बांध के पानी से ओपी मंडल का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


मृतक के बेटे ने बताया कि सोमवार की शाम उनके पिता बहियार की ओर निकले थे। जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही बंधु मंडल के पुत्र खसिया मंडल और बुचिया मंडल से एक सप्ताह पहले मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। 


विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों ने हत्या करने तक की धमकी दी थी। परिजनों के बयान पर थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस दावा कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।