ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बांका में मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने मारी 6 गोली

DESK: बांका जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने मुखिया पति की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मा

बांका में मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने मारी 6 गोली
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

DESK: बांका जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने मुखिया पति की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


घटना कटोरिया के जमदाहा बाजार हाट की है जहां मुखिया पति की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान दोमुहान की मुखिया रेखा देवी के पति ज्योतिष महतो के रुप में हुई है। 


ज्योतिष महतों को अपराधियों ने छह गोलियां मारी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। मृतक के गांव गऊवाबखार में इस घटना से मातम का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


 परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।