ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बांका में डबल मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने गला काटकर किया चाचा-भतीजे का कत्ल

BANKA : बिहार के बांका जिले में डबल मर्डर से सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है. वहीं, इस घटना में एक महिला की भी

बांका में डबल मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने गला काटकर किया चाचा-भतीजे का कत्ल
First Bihar
2 मिनट

BANKA : बिहार के बांका जिले में डबल मर्डर से सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है. वहीं, इस घटना में एक महिला की भी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 


घटना कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खांड़ीपर गांव के निकट डांड़ीपर टोला की है. मृतकों की पहचान डांड़ीपर टोला निवासी विनोद राय (55) और उसके भतीजे रंजीत राय (30) के रूप में हुई, जबकि जमुनी देवी (50) घायल है. जानकरी के अनुसार, चाचा-भतीजा बाइक से बकरा खरीदने डांड़ीपर टोला आया था. गांव घुसते ही पूर्व से घात लगाए करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने दोनों पर हमला बोल दिया, जिसके बाद दोनों जान बचाने के लिए भागने लगे. 


दूसरे पक्ष के लोगों ने न सिर्फ दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बल्कि चाकू से दोनों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. दोनों के शरीर पर जख्म के कई निशान भी हैं. इसी बीच दोनों को बचाने पहुंची महिला पर भी दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. मामले की जानकारी देते हुए थानेदार नीरज तिवारी ने बताया कि आपसी रंजिश में दोनों की हत्या की गई है. मामले में डेढ़ दर्जन लोगों पर नामजद FIR दर्ज की गई है. आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है. 

टैग्स