ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी था फरार, घटना के पांचवे दिन किया कोर्ट में सरेंडर

BANKA: बांका में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन वह गिरफ्त में नही

8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी था फरार, घटना के पांचवे दिन किया कोर्ट में सरेंडर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: बांका में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया। पुलिसिया दबिश को देखते हुए आरोपी ने घटना के पांचवे दिन कोर्ट में सरेंडर कर दिया।


बांका प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ एक अधेड़ दीप नारायण उर्फ दीपू सिंह ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिसिया दबिश के कारण घटना के पांचवें दिन बुधवार को उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। 


बच्ची के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची की स्थिति गंभीर देख आरोपित घर छोड़ फरार हो गया था। वह बच्ची को बिस्कुट देने का प्रलोभन देकर उसे अपने घर में लेकर दुष्कर्म किया था। 


घटना के बाद लड़की की मां ने धोरैया थाना में आवेदन देकर दीप नारायण उर्फ दीपू सिंह पर केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी लेकिन वह हाथ नहीं आया और आखिरकार पुलिस की दबिश को देखते हुए अधेड़ ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता