ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

Bihar Crime News: बिहार से गिरफ्तार हुआ झारखंड का कुख्यात डकैत सरफुद्दीन मियां, जंगल से पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: झारखंड के कुख्यात डकैत सरफुद्दीन मियां को पुलिस ने बिहार के बांका के जंगली इलाके से गिरफ्तार किया है. उसके ऊपर डकैती और लूटपाट के कई केस दर्ज है.

crime news
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: देवघर समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में डकैती और लूटपाट के कई मामलों में को अंजाम देकर फरार कुख्यात अपराधी सरफुद्दीन मियां को बिहार के बांका जिले की आनंदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


आनंदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने उसे पहाड़ नाथ शिव मंदिर के जंगलों से धर दबोचा। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई डकैतियों का पर्दाफाश होने के आसार हैं।पुलिस के अनुसार सरफुद्दीन मियां देवघर थाना क्षेत्र समेत झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 6 डकैती और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था।


 वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था, लेकिन सरफुद्दीन मियां के पकड़े जाने से इलाके में डकैती और लूटपाट की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद है। उसके गिरफ्तारी के बाद उसे देवघर कोर्ट भेज दिया गया।


अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों और आपराधियों के गुट का खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि, हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि डकैतो की गठजोड़ को जल्द से जल्ज पकड़कर गिरफ्तार किया जाए।