ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बंगाल में तृणमूल नेता की हत्या पर बवाल, भीड़ ने दर्जनों घरों को फूंक डाला, 10 लोगों की आग में झुलसकर हुई मौत

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित रामपुरहाट से आ रही है। जहां सोमवार की रात तृणमूल कांग्रेस के नेता भादू शेख की हत्या के बाद बवाल हुआ है। हिंसा में 10 लोग

बंगाल में तृणमूल नेता की हत्या पर बवाल, भीड़ ने दर्जनों घरों को फूंक डाला, 10 लोगों की आग में झुलसकर हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित रामपुरहाट से आ रही है। जहां सोमवार की रात तृणमूल कांग्रेस के नेता भादू शेख की हत्या के बाद बवाल हुआ है। हिंसा में 10 लोगों की जान चली गयी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने दर्जनों घरों में आग लगा दी है। 


आग की लपटे इतनी तेज थी कि इसकी चपेट में आने से 10 लोग बुरी तरह झुलस गये और सभी की मौत हो गयी। बीती रात करीब 10-12 घरों में आग लगा दी गई। कुल 10 शव बरामद किये गये हैं। एक ही घर से 7 शव निकाले जा चुके हैं।


गौरतलब है कि बीरभूम के रामपुरहाट में ही बीते दिनों टीएमसी पंचायत के नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद यह हिंसा भड़की। भादू शेख तृणमूल कांग्रेस के नेता थे। खरीदारी के लिए दुकान गये भादू शेख पर बम से हमला कर दिया गया जिससे उकी मौत हो गयी।


इस घटना के बाद इलाके में हिंसा भड़क गयी और एक साथ दस लोगों की जान चली गयी। ऐसा आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या का बदला लेने के लिए सभी दस लोगों को घर में बंद कर दिया गया। घर में आग लगाकर दरवाजे को बंद कर सभी को जलाकर मारा गया। 


घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। वही वरीय अधिकारियों ने घटना की पूरी जानकारी ली और पुलिस पदाधिकारियों को आगे की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।