ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बालू उठाव को लेकर विवाद, पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प, मौके पर पहुंची 4 थाने की पुलिस

JAMUI: जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में बालू उठाव के दौरान मंगलवार शाम पुलिस पब्लिक के बीच झड़प हो गई। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा पुलिस बल पर पथराव कर दिय

बालू उठाव को लेकर विवाद, पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प, मौके पर पहुंची 4 थाने की पुलिस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में बालू उठाव के दौरान मंगलवार शाम पुलिस पब्लिक के बीच झड़प हो गई। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा पुलिस बल पर पथराव कर दिया गया।हालांकि इस घटना में किसी भी पुलिस पदाधिकारी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस दौरान घटनास्थल पर  जिले के चार थाने की पुलिस कैंप कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार  खैरा थाना क्षेत्र के चांचो एवं बल्लोपुर बालू घाट पर संवेदक के द्वारा बार उठाव किया जा रहा था। इस दौरान मंगलवार शाम कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और उन्होंने बालू उठाव बंद करा दिया।घाट के संवेदक ने बताया कि विभाग के द्वारा हमें जो क्षेत्र आवंटित किया गया है।हम उस क्षेत्र के अंदर ही बालू का उठाव कर रहे थे।


लेकिन ग्रामीण बेवजह आकर विरोध जताने लगे।उनके द्वारा जेसीबी चालक तथा वहां उपस्थित कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई।इस मामले कि सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही  खैरा थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।इसके बाद ग्रामीणों ने उन पर पथराव कर दिया।ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक को केवल चांचो घाट में ही बालू उठाव करने का लाइसेंस दिया गया है।


लेकिन उनके द्वारा बल्लोपुर के निजी जमीनों में भी उठाव का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर बालू उठाव किया जा रहा था वहां एक बगीचा लगा हुआ है और उनके द्वारा उस बगीचे को काटकर बालू उठाव किया जा रहा है। जब हमने इसका विरोध किया तब उनके द्वारा जोर-जबरदस्ती की गई।हालांकि इस मामले के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।


खैरा थाना के अलावा मौके पर जमुई सदर थाना, सोनो थाना तथा गरही थाना की पुलिस टीम बुलाई गई है।समाचार संप्रेषण तक पुलिस मौके पर ही कैंप कर रही थी।घटनास्थल पर खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, जमुई सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, गरही थानाध्यक्ष अमरेश कुमार, सोनो थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंच चुके थे तथा सभी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता