ब्रेकिंग
भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने काम-काज किया बंद, एएसआई पर बदतमीजी का लगाया आरोप

BAGHA: एएसआई की बदतमीजी से नाराज बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने काम-काज बंद कर दिया। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज और परिजनों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है। इसकी सूचना मिल

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने काम-काज किया बंद, एएसआई पर बदतमीजी का लगाया आरोप
Santosh Singh
2 मिनट

BAGHA: एएसआई की बदतमीजी से नाराज बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने काम-काज बंद कर दिया। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज और परिजनों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है। इसकी सूचना मिलते ही जेडीयू के एमएलसी भीष्म सहनी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की। वही एएसआई अशोक कुमार शाही पर कार्रवाई किए जाने की भी बात कही।

 बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने काम-काज किया बंद, एएसआई पर बदतमीजी का लगाया आरोप


बताया जाता है कि बगहा थाना के एएसआई अशोक कुमार शाही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे थे। उनके साथ एक कैदी था जिसकी कोरोना जांच कराने के लिए वे अस्पताल आए थे। कोरोना जांच में देरी होने से गुस्साएं एएसआई ने डॉक्टरों के साथ गाली गलौज करने लगे और वर्दी का रौब दिखाने लगे। 

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने काम-काज किया बंद, एएसआई पर बदतमीजी का लगाया आरोप


जिसके बाद डॉक्टरों ने अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस केबीएन सिंह को फोन कर बुलाया। जब अस्पताल के डीएस आए तब उनसे भी एएसआई उलझ पड़े और बदतमीजी करने लगे। एएसआई की इस रवैय्ये से गुस्साएं डॉक्टरों ने अस्पताल का कामकाज ठप कर दिया। जब इसकी जानकारी जेडीयू के एमएलसी भीष्म सहनी को हुई तब वे भी अस्पताल पहुंच गये और एएसआई पर कार्रवाई की मांग करने लगे। एमएलसी भीष्म सहनी अस्पताल के डीएस से मिले और डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की। 

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने काम-काज किया बंद, एएसआई पर बदतमीजी का लगाया आरोप


बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने काम-काज किया बंद, एएसआई पर बदतमीजी का लगाया आरोप


बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने काम-काज किया बंद, एएसआई पर बदतमीजी का लगाया आरोप

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता