ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड

विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़

Bihar Crime News: बगहा के रामनगर के कठसीकरी गांव में कब्जे के विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर बगहा के रामनगर से सामने आ रही है, जहां कठसीकरी गांव में जबरन घर में घुसने और कब्जे के विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।



बताया जा रहा है कि कठसीकरी गांव निवासी पप्पू अंसारी के घर में जबरन घुसने और कब्जा करने को लेकर पुलिस को आवेदन दिया गया था। इसी शिकायत की जांच और विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।



इसी दौरान अचानक ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में SI इम्तेयाज खान समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। वहीं, पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।



घटना की सूचना मिलते ही बगहा एसपी के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।



फिलहाल गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता