ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: आर्केस्ट्रा की शोर में दब गईं मासूम की चीखें, बारात देखने गई बच्ची के साथ हैवानियत

Bihar Crime News: बिहार के बगहा में एक बच्ची के साथ हैवानियत की गई है. बच्ची पड़ोस में बारात देखने गई थी, इसी दौरान गांव के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News:  बिहार के बगहा में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई है। बच्ची बारात देखने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक शख्स मासूम को जबरन खींचकर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। 


जानकारी के मुताबिक, भैरोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात बारात आई थी। बारात में आर्केस्ट्रा का डांस भी था। डीजे की आवाज सुनकर 6 साल की मासूम बारात देखने के लिए घर से निकल गई। बारात में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था, तभी वहां मौजूद युवक की नियत बिगड़ गई और आरोपी बच्ची को जबरन खींचकर ईंख के खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया।


इस दौरान बच्ची चिखती रही, चिल्लाती रही लेकिन उसकी चीखें आर्केस्ट्रा के शोर में दब गई। किसी तरह से बच्ची अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में आरोपी और उसके परिवार के लोगों के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है।