ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, पति-पत्नी की हत्या कर शव को नदी में फेंका; डबल मर्डर से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के बगहा में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है. अपराधियों ने एक मंदिर के पुजारी पति-पत्नी की हत्या कर उनके शव को नदी में फेक दिया है। डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

Bihar Crime News
साधु दंपति की हत्या से सनसनी
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बाल्मीकिनगर से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक साधु दंपति की हत्या कर दोनो के शव को नदी में फेक दिया। गुरुवार को दोनों पति-पत्नी का शव नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 


बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी धनहिया रेता स्थित शिव मंदिर में पूजा पाठ करते थे। दोनों मंदिर में ही रहते थे। मृतकों की पहचान बुघन महतो और उनकी पत्नी भगवती देवी के रूप में हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।


परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह से ही दोनों लापता थे। परिजन जब दोनों को तलाश करते हुए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा खुला था और दोनों पति-पत्नी का कोई अता-पता नहीं था। देर शाम तक जब दोनों का कहीं पता नहीं चला तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। दोनों के गायब होने के बाद गांव में तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे।


गुरुवार की सुबह झाड़ियों ले भगवती देवी का शव मिला। इसके बाद थोड़ी दूर पर गंडक नदी से बुधन महतो का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।