ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बंद कमरे में जाम छलकाना पड़ा भारी, शराब पार्टी करते पकड़े गए चार फॉरेस्टर समेत 9 लोग

Bihar Crime News: बिहार के बगहा में शराब पार्टी करते वन विभाग के चार फॉरेस्टर समेत 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है.

Bihar Crime News
शराब पार्टी करते 9 लोग अरेस्ट
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बगहा स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र में शराब पार्टी करना वन विभाग के अधिकारियों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने शराब पार्टी करते चार फॉरेस्टर समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस की मानें तो मदनपुर फॉरेस्टर के आवास पर बियर पार्टी चल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में नौरंगिया थाने की पुलिस ने छापेमारी की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस भी चौंक गई, क्योंकि गिरफ्त में आए लोग करीब 6 लीटर शराब पहले ही पी चुके थे। मौके से बियर की 24 खाली केन बरामद हुईं है। इसके अलावा चार बियर केन सील बंद अवस्था में भी पाई गईं। 


गिरफ्तार लोगों में मदनपुर वन प्रक्षेत्र के वनपाल राजेश रोशन, नौरंगिया वन परिसर के वनपाल सोनू कुमार, चिउटाहां वन प्रक्षेत्र के वनपाल मुकेश कुमार मधुकर और नालंदा निवासी वनपाल नवीन कुमार शामिल हैं। इनके अलावा गिरफ्तार किए गए पांच अन्य लोग हैं। इनमें से कुछ किसी वनपाल के परिचित बताए जा रहे हैं और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व घूमने आए थे। 


गिरफ्तार लोगों में नालंदा का रहने वाला ज्ञान रंजन कुमार, अखिलेश कुमार और बसंत राज के अलावा बेगूसराय निवासी संगम कुमार और पटना का रहने वाला शेखर कुमार शामिल है। नौरंगिया थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उन्हें शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि फॉरेस्टर के आवास पर शराब पार्टी चल रही है, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता