ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...

बदमाशों ने Instagram पर फोटो पोस्ट कर पुलिस को दी खुली चुनौती, बैंक से लूट लिए थे 98 लाख

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है जहां अपराधियों ने बैंक से 98 लाख रुपए लूटने के बाद इंस्

बदमाशों ने Instagram पर फोटो पोस्ट कर पुलिस को दी खुली चुनौती, बैंक से लूट लिए थे 98 लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है जहां अपराधियों ने बैंक से 98 लाख रुपए लूटने के बाद इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। वैशाली पुलिस ने बदमाशों की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा है कि बदमाशों की जानकारी देने वाले को इनाम के साथ साथ उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा।


दरअसल, पूरा मामला बीते मंगलवार का है। अपराधियों ने लालगंज थाना क्षेत्र के तीनपुलवा चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से 98 लाख रुपए लूट लिए थे। पांच अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर ही रही थी कि बदमाशों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी।


इस पोस्ट के सामने आने के बाद वैशाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कहा है कि वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक में हुए लूट कांड में शामिल संदिग्ध का फोटो पहचान करने वाले व्यक्ति को नगद इनाम एवं पुरस्कार दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता