ब्रेकिंग
SKMCH में नहीं खत्म हो रही बदहाली... बेड नहीं, फर्श पर हो रहा मरीजों का इलाज, अब निशांत लेंगे एक्शनबिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाखपुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींSKMCH में नहीं खत्म हो रही बदहाली... बेड नहीं, फर्श पर हो रहा मरीजों का इलाज, अब निशांत लेंगे एक्शनबिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाखपुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं

बड़ी खबर: बर्थडे पार्टी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मासूम समेत चार लोगों को लगी गोली

GAYA: बड़ी खबर मोक्ष नगरी गया से आ रही है, जहां एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 8 वर्षीय बच्चे समेत चार लोगों को गोली लगी है। इस घटना के बाद बर्थडे पार्टी में अ

बड़ी खबर: बर्थडे पार्टी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मासूम समेत चार लोगों को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर मोक्ष नगरी गया से आ रही है, जहां एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 8 वर्षीय बच्चे समेत चार लोगों को गोली लगी है। इस घटना के बाद बर्थडे पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर की है।


बताया जा रहा है कि बुधवार की रात सलेमपुर गांव निवासी सुरेश गुप्ता के पोते की बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी। बर्थडे पार्टी में डीजे की भी व्यवस्था की गई थी। डीजे की धुम पर परिवार के लोग डांस कर रहे थे, तभी आरोपी चंदन यादव अपने साथियों के साथ पहुंचा और हाथ में पिस्टल लेकर डीजे पर डांस करने लगा। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी आपे से बाहर हो गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी। 


फायरिंग के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर,उधर भागने लगे। इस दौरान 8 वर्षीय बिट्टू और महिला समेत चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चंदन याचव अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एएनएमसीएच में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।