ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

MUNGER CRIME NEWS: बाढ़ के बीच दियारा इलाके में छापेमारी, मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

MUNGER: मुंगेर में जहां एक ओर बाढ़ के कारण दियारा निवासी अब तक अपने घरों में नहीं लौट पाए वहीं बाढ़ को ढाल बना हथियार तस्कर दियारा में हथियार का निर्माण कर रहे हैं। इस बात की

MUNGER CRIME NEWS: बाढ़ के बीच दियारा इलाके में छापेमारी, मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में जहां एक ओर बाढ़ के कारण दियारा निवासी अब तक अपने घरों में नहीं लौट पाए वहीं बाढ़ को ढाल बना हथियार तस्कर दियारा में हथियार का निर्माण कर रहे हैं। इस बात की गुप्त सूचना मिलते ही नाव से गंगा पार दियारा पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर हथियार बनाते दो धंधेबाजों कई अर्धनिर्मित पिस्टल और उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दियारा इलाके में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया।


मुंगेर में जहां लोग बाढ़ से परेशान हैं। विशेष कर दियारा में रहने वाले लोगों को बाढ़ के कारण भारी परेशानी हो रही है। चारों ओर पानी भर जाने के कारण अब तक लोग अपने घर भी नहीं जा पा रहे हैं लेकिन वही इस आपदा में अवैध हथियार के धंधेबाजों के लिए यह एक अवसर बनकर सामने आया है और यही वजह है कि दियारा इलाके में हथियार का निर्माण में धंधेबाज लगे है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को सूचना मिली की दियारा में पानी के बीच ऊंचे टीले पर हथियार तस्कर हथियार का निर्माण करने में लगे है। 


जिसके बाद एसपी के निर्देश पर  मुफस्सिल थाने की पुलिस और डीआईओ की टीम वेश बदलकर नाव से मिर्जापुर वरदाह दियारा बाढ़ और कीचड़ को पार करके पहुंचे और वहां छापेमारी की। इस दौरान पुलिस भी अवैध हथियार के निर्माण को देखकर दंग रह गयी। वहां दो हथियार के धंधेबाजों को दबोचा गया है जो ऊंचे टीला जो चारों ओर से पानी से घिरा था वहां मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे। 


हथियार के दो धंधेबाजों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। हथियार बनाने वाले दोनों कारीगर मिर्जापुर के रहने वाले है। मौके से पुलिस ने बेस मशीन, 3 अर्ध निर्मित पिस्टल, हथियार बनाने के उपकरणों को  बरामद किया है। डीएसपी ने बताया की अब पुलिस इसके सिंडीकेट का पता लगाने में जुटी है। दियारा में अवैध हथियार बनाकर ये कहां सप्लाई करते थे इसका भी पता लगाया जा रहा है।