ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बड़हिया में सरपंच पति की संदेहास्पद मौत, सड़क किनारे मिला शव और बाइक

LAKHISARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन किसी न किसी जिलें में हत्या, अपराध, लूट- पाट की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी

बड़हिया में सरपंच पति की संदेहास्पद मौत, सड़क किनारे मिला शव और बाइक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन किसी न किसी जिलें में हत्या, अपराध, लूट- पाट की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के लखीसराय से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक सरपंच पति की संदेहास्पद स्थिति मौत हो गयी है। उसका शव और वाहन सड़क किनारे मिला है। 


मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय जिले की पाली ग्राम कचहरी के सरपंच नीतू देवी के पति की संदेहास्पद मौत हो गई है। इस घटना को लेकर स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।बड़हिया पुलिस अंचल के वीरूपुर थाना क्षेत्र की पाली ग्राम कचहरी के सरपंच नीतू देवी के पति दिनेश राम (25) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। उसका शव एवं बाइक पाली गांव स्थित पुल के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला है।


बताया जा रहा है कि, सरपंच पति कुछ ग्रामीणों के साथ पाली स्थित परमेश्वरी माता मंदिर में पूजा करने गए थे। देर रात सभी ग्रामीण वापस घर लौटने लगे और वो खुद देर से आने की बात कह कर दिनेश राम वहीं रूक गए। लेकिन, आधी रात बीत जाने के बाद भी जब वापस नहीं लौटे तो ग्रामीणों के साथ स्वजन उन्हें खोजने लगे। जिसके बाद यह यह देखा गया कि, पुल के समीप उनकी बाइक गिरी थी तथा उनका शव पड़ा था। स्वजन उनकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि किसी ने हत्या करके शव को पुल के समीप सड़क किनारे फेंक दिया है। 


इधर, इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और इस पुरे घटनाक्रम की जांच भी शुरू कर दी गई है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी निकल कर सामने आएगी।  फिलहाल इस मामले में कोई भगी नामजद प्राथमिक नहीं दर्ज करवाई गयी है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें