ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बच्चों से काम कराना पड़ गया महंगा, बेकरी मालिक पर केस दर्ज 80 हजार जुर्माना, 4 बाल मजदूरों को कराया गया मुक्त

MUNGER: बेकरी में बच्चों से काम करवाना काफी भारी पड़ गया। बेकरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया और 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वही छापेमारी के दौरान चार बाल मजदूरों को

बच्चों से काम कराना पड़ गया महंगा, बेकरी मालिक पर केस दर्ज 80 हजार जुर्माना, 4 बाल मजदूरों को कराया गया मुक्त
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बेकरी में बच्चों से काम करवाना काफी भारी पड़ गया। बेकरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया और 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वही छापेमारी के दौरान चार बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया। श्रम विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों और फैक्ट्री के मालिकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 


श्रम विभाग की टीम ने मुंगेर के तारापुर में बेकरी में काम कर रहे चार बाल मजदूरों को मुक्त कराया है। सभी बच्चों को बाल कल्याण के संरक्षण में भेजा गया है। वही तारापुर थाना में बेकरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है साथ ही 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मुंगेर जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के कमरगामा स्थित एक बेकरी में लेबर डिपार्टमेंट ने तारापुर पुलिस की मदद से श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी की और 4 बाल मजदूरों को मुक्त कराया। 


सभी बाल मजदूर झारखंड राज्य के देवघर के रहने वाले हैं। कई दिनों से इन बच्चो से बेकरी का काम करवाया जा रहा था। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमार रमण ने बताया की कुछ दिन पूर्व जब उक्त बेकरी की जांच करने गए थे तो इन बच्चों को लेकर बेकरी मालिक को हिदायत दी गई थी कि वो इन बच्चों को उसके घर वापस पहुंचा दें और बाल मजदूरों से काम नहीं करवाएं। 


लेकिन इस बात को बेकरी मालिक ने हल्के में लिया और पदाधिकारियों की बातों पर अमल नहीं किया। जिसके बाद मंगलवार को एलईओ तारापुर, खगड़पुर और टेटियाबंबर सहित तारापुर थाना पुलिस की मदद से बेकरी में काम करने वाले बाल मजदूरों को मुक्त कराने के लिए छापेमारी की गयी। जहां से 4 बाल मजदूरों को बेकरी से मुक्त कराया गया और बेकरी मालिक के ऊपर तारापुर थाने में केस दर्ज कराया गया। साथ ही बेकरी मालिक पर 80 हजार का फाइन किया गया। सभी बाल मजदूरों का  मेडिकल करवाया गया और बाल कल्याण समिति को सौंपा गया। जहां से बच्चों को उनके घर भेजा जाएगा। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें