ब्रेकिंग
Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता

बच्चों की लड़ाई में बड़ों में विवाद, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, महिला समेत 7 घायल

NAWADA: खेलने के दौरान बच्चे आपस में झगड़ पड़े जिसके बाद उपजे विवाद में दो पक्षों बीच जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट की इस घटना में महिला समेत सात लोग घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन म

बच्चों की लड़ाई में बड़ों में विवाद, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, महिला समेत 7 घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: खेलने के दौरान बच्चे आपस में झगड़ पड़े जिसके बाद उपजे विवाद में दो पक्षों बीच जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट की इस घटना में महिला समेत सात लोग घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के मसहई मुहल्ले की है जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी।   


घायलों की पहचान कलीम मियां की बेटी मुस्कान परवीन, मो अयूब आलम की पुत्री रेहाना परवीन, मो अजीम आलम की पत्नी राजिया परवीन, मो अलीम आलम की पत्नी तमन्ना परवीन, मो. गुड्डू आलम की पत्नी शहनाज खातून, मो हलीम आलम की पत्नी रेशमा खातून और मो. शमसाद आलम की पत्नी रुकसाना खातून के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में एक महिला की हाथ टूट गया है। अन्य महिलाओं के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोंटे आयी है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है।


घायल महिला रुकसाना खातून ने बताया कि शुक्रवार की शाम को घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच दो बच्चों में झगड़ा हो गया।जिसे लेकर मोहल्ले के ही मो वकील आलम,मो वकील आलम की पत्नी जैबुल खातून,बेटा नॉलेज आलम,बहू सहजादी खातून,बेटी अख्तरी खातून,असगरी खातून,गुड़िया खातून,सीमा खातून,नाती आदिल आलम,इमामुल आलम, इसमामूल आलम व तनवीर आलम व नातिन गुलाबसा खातून के अलावे अन्य लोग घर पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए एक बच्चे को मारपीट करने लगे। जिसका विरोध किये जाने पर सभी लोगों ने मिलकर हमलोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की।जब हमलोग घर में बन्द हो गए तब वे लोग ईंट-पत्थर घर में चलाने लगे।


पीड़िता ने बताया कि उनके घर के सभी पुरुष सदस्य उस वक्त घर में नहीं थे सभी मजदूरी करने बाहर गए थे। रात्रि को जब लौटे तो घटना के बारे उन्हें बताया गया। शनिवार की सुबह सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया है। वहीं घायल के परिजनों ने मारपीट की घटना को लेकर थाने में लिखित आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि बच्चों के खेल-खेल में हुए झगड़े को लेकर मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों से लिखित आवेदन मिला है जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता