ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बच्चे के नामकरण के लिए जमकर चले ईंट-पत्थर, खूनी झड़प में 9 लोग हुए घायल

BETTIAH: बेतिया में एक अनोखा मामला सामने आया है। पैसे के लेन-देन हो या फिर जमीन विवाद इसे लेकर आपने झड़प होते देखा होगा लेकिन बेतिया में झड़प का एक ऐसा कारण सामने आया है जिसे

बच्चे के नामकरण के लिए जमकर चले ईंट-पत्थर, खूनी झड़प में 9 लोग हुए घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में एक अनोखा मामला सामने आया है। पैसे के लेन-देन हो या फिर जमीन विवाद इसे लेकर आपने झड़प होते देखा होगा लेकिन बेतिया में झड़प का एक ऐसा कारण सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। 


दरअसल एक बच्चे के नाम पर दूसरे बच्चे का नाम रखने को लेकर खूनी झड़प हो गयी। पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई के परिवार में बच्चों का एक तरह का नाम रखना इस झड़प का कारण बना। इस खूनी झड़प में 3 महिला समेत 9 लोग घायल हो गए। सभी का इलाज बेतिया के जीएमसीएच में चल रहा है। 


मामला नगर थाना क्षेत्र के नया टोला इंदिरा चौक की है। जहां इरशाद उर्फ काजू के बेटे का नाम फैजान-6 है। पड़ोस में रहने वाले इरशाद के चचेरे भाई करीम ने अपने घर के एक बच्चे का नाम भी फैजान-2 रख दिया। इसे लेकर दोनों परिवार के बीच कहासुनी होने लगी और बच्चे के नामकरण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया की खूनी झड़प होनी शुरू हो गयी। 


लोग एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलाने लगे। दोनों तरफ से कुल 9 लोग घायल हो गये हैं। इरशाद और करीम दोनों चचेरे भाई हैं दोनों का परिवार आस-पास ही रहता है। दोनों परिवार के बीच बच्चे के नामकरण को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि वे एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना का कारण जानकर हर कोई हैरान हैं।  



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें