ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बात नहीं मानी तो मुंडन करने के बाद किन्नरों ने पिलाई पेशाब, वीडियो भी किया वायरल

DESK: किन्नरों के दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चली आ रही थी। इस बार रसोइया को लेकर विवाद शुरू हो गया। रसोइया खाना अच्छा बनाता था इसलिए उसे दूसरा गुट अपने साथ रखना च

बात नहीं मानी तो मुंडन करने के बाद किन्नरों ने पिलाई पेशाब, वीडियो भी किया वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: किन्नरों के दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चली आ रही थी। इस बार रसोइया को लेकर विवाद शुरू हो गया। रसोइया खाना अच्छा बनाता था इसलिए उसे  दूसरा गुट अपने साथ रखना चाहता था। इस गुटबाजी का खामियाजा रसोइये को भुगतना पड़ गया। दूसरा गुट लगातार रसोइये को अपने ग्रुप में शामिल होने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन पहले गुट को छोड़कर उन्हें धोखा देकर वह उनके साथ नहीं आना चाहता था।


 वह जानता था कि ऐसा किया तो बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी। जब रसोइये ने दूसरे गुट की बात नहीं मानी तो किन्नरों के समुह ने उसे निशाना बनाया। पहले तो उसके साथ लूटपाट की फिर सिर मुंडवाकर उसके शरीर पर पेशाब कर दी। यही नहीं इस दौरान उसे पेशाब भी पिलाई गयी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 लोगों को दबोचा है। जिसमें 3 किन्नर और उनके 2 साथी शामिल है। 


मामला यूपी के सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम बसई का है जहां पीड़ित नन्हू ने पुलिस को बताया कि वह इमाम्बख्श की रहने वाली किन्नर चांदनी के यहां खाना बनाने का काम करता है। लेकिन किन्नरों का दूसरा गुट उसे अपने साथ रखना चाहता है। दूसरे गुट में शामिल किन्नर लालू, रिचा, करीना और असीम-पवन नामक दो युवक के द्वारा लगातार उसपर दबाव बनाया जा रहा था। 


नन्हू ने जब साथ रहने से मना किया तब 26 जुलाई को उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया। जब वह अपने घर लौट रहा था तब उसे इन लोगों ने पकड़ लिया और पास रखे दस हजार रुपये लूट लिया और जमकर मारपीट की। इससे भी मन नहीं भरा तो चेहरे पर रिचा किन्नर ने पेशाब कर दिया और फिर उसे पेशाब पिलाया गया। फिर अस्तुरा निकालकर सिर को मुंडन कर दिया।


 वह चिखता चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने उसकी एक ना सुनी। रोने की आवाज सुनते ही खेत में मक्का काट रहे लोग दौड़े जिसे देख किन्नर वहां से नौ दो ग्यारह हो गये। पीड़ित नन्हू ने कहा कि यदि खेत में काम कर रहे लोग मौके पर नहीं आते तो उसे भी किन्नर बना दिया जाता।


 इस दौरान पिटाई करते, पेशाब करते और पिलाते और सिर मुंडन करते वीडियो किन्नरों ने अपने मोबाइल से बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के वाद पुलिस ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी किन्नर लाली, रिचा, करीना, पवन और असीम को गिरफ्तार कर लिया और पांचों को जेल भेजा गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अभी भी वायरल हो रहा है।    

टैग्स