ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

BIHAR: पूर्वी चंपारण का कुख्यात अपराधी जानू गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र में हत्या और आर्म्स एक्ट के वांछित आरोपी आयुष ठाकुर उर्फ जानू को देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि उसने हथियार मुंगेर से खरीदा था।

bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: पूर्वी चंपारण जिले के कुख्यात अपराधी आयुष ठाकुर उर्फ जानू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी आयुष ठाकुर उर्फ जानू को पुलिस ने दबोचा है। 


उसकी पहचान पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा भूमिहारी टोला निवासी स्व. संजय ठाकुर के बेटे के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की तो कई अहम जानकारियाँ सामने आईं।


आयुष ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त पिस्टल बिट्टू यादव नामक व्यक्ति से मुंगेर रेलवे स्टेशन के पास से खरीदी थी। दोनों के बीच संपर्क की शुरुआत जेल में रहने के दौरान हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, आयुष ठाकुर अरेराज थाना कांड संख्या 436/22 के तहत दर्ज हत्या कांड में वांछित है। इसके अलावा उस पर तुरकौलिया थाना कांड संख्या 308/24 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है।


थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी को अवैध हथियार की आपूर्ति करने वाला बिट्टू यादव किस गिरोह से जुड़ा है और क्या उसकी भूमिका किसी बड़े आपराधिक संगठन से संबंधित है। इस कार्रवाई को जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी की संभावना है।