ब्रेकिंग
मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा

अयोध्या को उड़ाने की धमकी देने वाला बिहार से अरेस्ट, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दबोचा

JAMUI: अयोध्या को उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने बिहार के जमुई से गिरफ्तार कर लिया है। 21 अगस्त को अयोध्या के रहने वाले गौरापट्टी, ककराही बाजार निवासी प्रवीण कुमार पांडे

अयोध्या को उड़ाने की धमकी देने वाला बिहार से अरेस्ट, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: अयोध्या को उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने बिहार के जमुई से गिरफ्तार कर लिया है। 21 अगस्त को अयोध्या के रहने वाले गौरापट्टी, ककराही बाजार निवासी प्रवीण कुमार पांडेय के मोबाइल पर फोन कर अयोध्या को उड़ाने की धमकी दी गई थी। 


इस मामले में अयोध्या के केंट थाना में केस दर्ज किया गया था। अयोध्या पुलिस की टेक्निकल सेल के द्वारा पता चला कि मोबाइल पर धमकी देने वाला शख्स दासों रविदास है, जो जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के कागेश्वर गांव का रहने वाला है। अयोध्या पुलिस ने जमुई पुलिस से संपर्क साधा और मामले की पूरी जानकारी दी।


जानकारी मिलते ही जमुई एसपी शोर्य सुमन के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर धमकी देने वाले दासो रविदास को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से बीमार पाया गया है। 


जमुई पहुंचे अयोध्या पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान हिरासत में लिया गया शख्स मानसिक रूप से बीमार है। अयोध्या से आई पुलिस टीम हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता