ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार : रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या, पिस्टल लहराते हुए भागे अपराधी

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी

बिहार : रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या, पिस्टल लहराते हुए भागे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. 


घटना नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर वार्ड नंबर-2 की है. मृतक की पहचान शिवमूरत तिवारी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि शिवमूरत तिवारी अपने घर में बैठे हुए थे. उसी दौरान किसी ने उनके घर की खिड़की खटखटाई. जैसे ही उन्होंने खिड़की खोली, अपराधियों ने गोली चला दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.


मुहल्ले में गोलीबारी की घटना से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अनूप कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता