ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

रविदास जयंती के दौरान हिंसक झड़प, गोली लगने से एक महिला की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

AURANGABAD: रविदास जयंती के दौरान औरंगाबाद में डीजे पर अश्लील गाना बज रहा था। ऐसा करने से मना करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। इस हिंसक झड़प में एक महिला की मौके प

रविदास जयंती के दौरान हिंसक झड़प, गोली लगने से एक महिला की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: रविदास जयंती के दौरान औरंगाबाद में डीजे पर अश्लील गाना बज रहा था। ऐसा करने से मना करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। इस हिंसक झड़प में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना खुदवां थाना क्षेत्र के मलवां गांव का है जहां गांव में रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान डीजे पर कुछ युवक अश्लील गाना बजाने लगे। जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने किया। लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर वे फिर से अश्लील गाना बजाने लगे। जिसे लेकर विवाद काफी बढ़ गया। एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी की घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।


मृतक महिला की पहचान तपेश्वर राम की पत्नी के रूप में की गई है। घटना में घायल धर्मेंद्र राम और गूंगा राम की स्थिति काफी गंभीर है जिसे देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर एसडीपीओ दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे जिसके बाद मामले को शांत कराया गया। घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल है मौके पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है। इधर घटना के बाद खुदवां पुलिस घायल हुए अन्य लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।


मामले के बारे में प्रभारी एसपी नव वैभव ने बताया कि दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। हालांकि उन्होंने महिला की मौत और घायल हुए लोगों की जानकारी देने से इनकार कर दिया। वही प्रभारी एसपी नभ वैभव ने बताया कि मौके वारदात पर दाउदनगर एसडीपीओ दल बल के साथ मौजूद है फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित पक्ष का बयान लिया जा रहा है और आगे की कारवाई की जाएगी। प्रभारी एसपी ने बताया कि इस मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

टैग्स