ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

मुखिया पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये भी लूटे

AURANGABAD: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद का है जहां लगातार तीन टर्म से नबीनगर के चंद्रगढ़ पंचायत से मुखिय

मुखिया पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये भी लूटे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद का है जहां लगातार तीन टर्म से नबीनगर के चंद्रगढ़ पंचायत से मुखिया रहे अमोद चंद्रवंशी पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है। जिसमें वे गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। इलाज के लिए उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस दौरान बदमाशों ने मुखिया से डेढ़ लाख रुपये भी लूट लिये। 


बताया जाता है कि अमोद अपने पंचायत के खरौंधा और बिलासपुर के बीच चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने और काम में लगे मजदूरों को मजदूरी देने के लिए डेढ़ लाख की रकम लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाये बैठे आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने अमोद चंद्रवंशी पर जानलेवा हमला बोल दिया। लाठी-डंडे, रॉड, हॉकी स्टिक, धारदार हथियार और पिस्तौल के बट्ट से किये गये हमले में अमोद गंभीर रूप से घायल हो गये।


हमलावरों ने अमोद से डेढ़ लाख रुपये भी लूट लिए। औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती अमोद ने बताया कि नबीनगर की उप प्रमुख किरण सिंह के पति गुड्डू सिंह ने अपने गुर्गों को भेजकर उन पर हमला कराया है। गुड्डू पंचायत के विकास कार्यों में लगातार बाधा डाल रहे हैं। विकास कर्यों में लेवी की मांग किया करते हैं। लेवी नहीं देने पर मुझ पर जानलेवा हमला कराया गया है।


हालांकि उप प्रमुख के पति गुड्डू ने अमोद चंद्रवंशी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनपर लगाये गये आरोप गलत और निराधार है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुखिया पर जानलेवा हमला होने की जानकारी तक नहीं है। जिस समय मुखिया पर हमला हुआ उस वक्त वे अपनी उप प्रमुख पत्नी किरण सिंह के साथ नबीनगर प्रखंड़ कार्यालय में चल रहे शिक्षक नियोजन के कार्य में शामिल थे। इधर नबीनगर थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखिया का बयान लिया है। बयान के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।