ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

औरंगाबाद में नवविवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर जान से मारने का आरोप

AURANGABAD : जिले के जम्होर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या की घटना सामने आई है. मृतक महिला की हाल ही में शादी हुई थी. मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर ही हत्या करने का

औरंगाबाद में नवविवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर जान से मारने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : जिले के जम्होर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या की घटना सामने आई है. मृतक महिला की हाल ही में शादी हुई थी. मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुई हुई है. 


घटना जम्होर थाना क्षेत्र की है, जहां जम्होर बाजार में आज एक नवविवाहिता की हत्या ससुराल वालों ने कर दी. हत्या की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने आरक्षी अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है. मृतक के भाई सोनू कुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी धूमधाम से की थी लेकिन शादी के बाद लगातार उसकी बहन को सास और ननद द्वारा प्रताड़ित किया जाता था.


इतना ही नही दोनों के द्वारा मारपीट भी की जाती थी. इसको लेकर कई बार समझौता भी हुआ कि बहन को अच्छी तरह से रखा जाए. दो दिन पहले भी आकर बहन के ससुराल वालों को समझाया गया था. लेकिन आज सूचना मिली कि बहन की तबियत खराब है. परंतु आने पर देखा कि उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. मृतका के परिजनों ने इसकी जानकारी जम्होर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने  मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता