ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

बिहार : अपराधियों ने 60 वर्षीय साधु को मार दी गोली, हालत गंभीर

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नही ले रहा है. लगातार अपराधियों की बंदूके शोले उगल रही है. वहीं खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक 60 वर्षीय साधु को गोल

बिहार : अपराधियों ने 60 वर्षीय साधु को मार दी गोली, हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नही ले रहा है. लगातार अपराधियों की बंदूके शोले उगल रही है. वहीं खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक 60 वर्षीय साधु को गोली मर दी. जिससे साधू गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना फेसर थानाध्यक्ष को दी. 


घटना औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का है जहां एक 60 वर्षीय साधु को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. साधु को हथियारबन्द अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रणव कुमार आनन-फानन में घायल हुए साधु को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया. जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. 


घटना रविवार देर शाम 8 से 9 के बीच बताई जा रही है. साधु की पहचान राम कुमार शास्त्री के रूप में की गई है. जो गांव के हैं मंदिर में बैठे हुए थे और अपराधियों की गोली का शिकार हो गए. फेसर थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही साधु को अस्पताल भर्ती कराया गया और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया शीघ्र ही अपराधी पकड़े जाएंगे. बताया जाता है कि साधु मंदिर में गांव में होने वाले यज्ञ की तैयारी को लेकर बैठे हुए थे.


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता