ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

औरंगाबाद में सुबह-सवेरे डबल मर्डर, 10-15 लोगों ने धारदार हथियार से काटकर दंपति को मार डाला

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे एक दंपति की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि दोनों का कुछ लोगों स

औरंगाबाद में सुबह-सवेरे डबल मर्डर, 10-15 लोगों ने धारदार हथियार से काटकर दंपति को मार डाला
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे एक दंपति की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि दोनों का कुछ लोगों से काफी समय से झगड़ा चल रहा था. बीती रात भी काफी झगड़ा हुआ था और आज सुबह दोनों की हत्या कर दी गई. 


घटना जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के जामुआइन गांव की है. मृत दंपति के बेटे दीपक रीकीयासन ने बताया कि बीती रात उसके माता-पिता का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था. आज सुबह करीब 10-15 की संख्या में लोगों ने पहुंचकर गड़ासा और टांगी से काटकर उसके माता-पिता की निर्मम हत्या कर दी. 


मृतकों के बेटे ने गांव के ही लालमोहन रिकियासन और विजय रिकीयासन पर हत्या करने का आरोप लगाया है. मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता दल बल के साथ पहुंचकर मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता