ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

बर्थडे पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, जान बचाने के लिए भागे लोग; 11 खोखे और शराब बरामद

Bihar Crime News: औरंगाबाद के सब्जी मंडी इलाके में बर्थडे पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके से 11 खोखे और 7 लीटर शराब बरामद की है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश जारी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: औरंगाबाद शहर के प्रधान डाकघर के समीप स्थित सब्जी मंडी इलाके में शुक्रवार रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। अचानक गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग शुरू होते ही आसपास मौजूद लोग घरों में घुस गए और दरवाजे बंद कर लिए। लगातार गोलियों की आवाज से इलाके में भय का माहौल बन गया और कुछ ही देर में सन्नाटा पसर गया।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की और संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कई अहम सुराग भी मिले।


तलाशी के दौरान सब्जी मंडी स्थित एक नव-निर्मित चहारदीवारी के भीतर से पुलिस ने 11 खोखे बरामद किए। इसके बाद पूरे परिसर को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी परिसर से पुलिस को करीब 7 लीटर शराब भी बरामद हुई, जिसके बाद क्षेत्र को सील कर दिया गया। इससे मामले में अवैध गतिविधियों की आशंका और गहरी हो गई है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह फायरिंग बर्थडे पार्टी के दौरान की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के योगनी गांव निवासी रविकांत कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, सौरभ सिंह को भी मामले में आरोपित बनाया गया है।


पुलिस अब फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही है और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता