ब्रेकिंग
बिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगा

महिला की पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी को भी किया क्षतिग्रस्त

पिछले दिनों भाभी के प्यार में पागल एक देवर ने हैदराबाद में आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से गुस्साएं युवक के परिजनों ने उक्त महिला की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तब लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

BIHAR POLICE
पुलिस पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

muzaffarpur crime news: भाभी के प्यार में पागल देवर ने जब हैदराबाद में सुसाइड कर लिया तब मृतक के परिजनों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। महिला की पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया। महिला का सकरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


बता दें कि घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहां गांव के वार्ड नंबर 6 का है जहां के रहने वाले एक युवक के द्वारा हैदराबाद में शनिवार को सुसाइड कर लिया गया। जिसके बाद मृतक युवक के परिजनों को यह आशंका हुई की महिला के प्रेम प्रसंग के कारण ही उनके पुत्र ने सुसाइड किया गया है। फिर क्या था आज अहले सुबह ही मृतक युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। 


वहीं इस घटना की सूचना सकरा थाने की पुलिस को मिली तो तत्काल मौके पर सकरा थाने में तैनात डायल 112 की टीम पहुंच गई। पुलिस को देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। किसी तरह मौके से 112 की टीम निकली जिसके बाद सकरा थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सकरा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। 


फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है वहीं पूरे मामले को लेकर घायल महिला ने कहा कि वह आज अहले सुबह अपने घर पर थी तभी जितेंद्र राय अचानक अपने कई अन्य साथियों के साथ मेरे घर पर पहुंचकर और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे मैं गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई।


वहीं पूरे मामले को लेकर सकरा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा एक महिला की पिटाई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी जिसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंचे पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें पुलिस गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है हालांकि फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता