ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar News: आरोपी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, हथियार छीनने की भी कोशिश

बिहार के दरभंगा में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों का हथियार छीनने की भी कोशिश की गई है.

Bihar News
पुलिस टीम पर हमला
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा गांव में एक अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। यह घटना तब घटी जब पुलिस एक वारंटी, जितेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार करने पहुंची।


पुलिस के अनुसार, जितेंद्र कुमार यादव के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई का मामला चल रहा था। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो गांव के लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने की भी कोशिश की। इस हिंसक घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा के सिटी एसपी अशोक कुमार और सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और इलाके में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है।


इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ द्वारा पुलिस पर पथराव करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।