ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

आसाराम के आश्रम में कार से मिला लापता लड़की का शव, पुलिस ने आश्रम को किया सील

DESK : जेल में बंद रेप के आरोपी आसाराम बापू की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। गुरुवार की देर रात यूपी के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू के आश्रम के अंदर कार से एक लड़की का

आसाराम के आश्रम में कार से मिला लापता लड़की का शव, पुलिस ने आश्रम को किया सील
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : जेल में बंद रेप के आरोपी आसाराम बापू की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। गुरुवार की देर रात यूपी के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू के आश्रम के अंदर कार से एक लड़की का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आश्रम को सील कर दिया है।


बताया जा रहा है कि लड़की का घर आश्रम से कुछ दूरी पर है और वह पिछले चार दिनों से घर से लापता थी। जिस कार में शव मिला है वह आश्रम में कई दिनों से खड़ी थी। कार से दुर्गंध आने के बाद जब आश्रम के कर्मचारियों ने उसे खोलकर देखा तो अंदर लड़की का शव देश सभी के होश उड़ गए। आश्रम के कर्मचारियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम पूरे मामले के छनबीन में जुट गई है।


बच्ची के परिजनों के मुताबिक बीते मंगलवार की रात वह अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। पुलिस अभी लड़की को तलाश कर ही रही थी कि कार से लड़की का शव मिलने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि लड़की का पिता भी कुछ साल पहले रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने लड़की के पिता को गायब किया उन्होंने ही लड़की की हत्या की है।


पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि बच्ची के परिजनों द्वारा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था आसाराम बापू के आश्रम से उसका शव बरामद किया गया है। फिलहाल आश्रम को सील कर दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।