ब्रेकिंग
Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच✦Bihar News: मामी की जान बचाने की कोशिश बनी काल, पोखर में डूबने से मामा-भांजी की मौत✦Bihar News: नवादा में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, महिला सिपाही का वीडियो बनाने पर बवाल; 11 गिरफ्तार✦Bihar STET 2026: इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा; तुरंत करें डाउनलोड✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच✦Bihar News: मामी की जान बचाने की कोशिश बनी काल, पोखर में डूबने से मामा-भांजी की मौत✦Bihar News: नवादा में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, महिला सिपाही का वीडियो बनाने पर बवाल; 11 गिरफ्तार✦Bihar STET 2026: इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा; तुरंत करें डाउनलोड

अरवल पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, हथियार भी बरामद

ARWAL: अरवल की करपी थाना पुलिस ने एक हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अरवल पुलिस

अरवल पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, हथियार भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल की करपी थाना पुलिस ने एक हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अरवल पुलिस को व्हाट्‌सएप के माध्यम से यह सूचना मिली थी कि शम्भु यादव, पिता-सुरेन्द्र यादव, ग्राम-लड़उआ, थाना-करपी, जिला-अरवल ने स्व० चन्देश्वर यादव के नाम से निर्गत लाइसेंसधारी दोनाली बन्दुक को कई वर्षों से छिपाकर रखे हुए था और लाईसेंसधारी के पुत्र दिनेश यादव द्वारा हथियार का सत्यापन एवं जमा करने के लिए हथियार की मांग की गयी तो शम्भु यादव ने हथियार देने से इनकार कर दिया। और उसी हथियार से दिनेश यादव को जान से मारने की धमकी देने लगा। 


मिली सूचना का सत्यापन कर अग्रतर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में पु०अ०नि० उमेश राम, थानाध्यक्ष करपी थाना के साथ करपी थाना के कई पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए शम्भु यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में शम्भु यादव द्वारा बताया गया कि हथियार कृष्णा यादव, पिता-रामप्रसाद यादव, ग्राम-लड़उआ, थाना-करपी के घर में छुपाया हुआ है। 


निशानदेही के आधार पर कृष्णा यादव के घर विधिवत छामेपारी कर एक दो नाली बन्दुक, 07 जिन्दा कारतूस एवं एक खोखा बरामद कर लिया गया। छापेमारी टीम में करपी थानाध्यक्ष उमेश राम, परि०पु०अ०नि० प्रीति कुमारी,  परि०पु०अ०नि० रागनी कुमारी,  परि०पु०अ०नि० रोहित कुमार, परि०पु०अ०नि० पप्पू कुमार सहित करपी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता