ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

आरा में JDU नेता भिखारी सिंह की गोली मारकर हत्या, कोल्ड ड्रिंक्स पीने को लेकर हुआ था विवाद

ARRAH: आरा में जेडीयू के युवा प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि कोल्ड ड्रिंक्स पीने को लेकर कुछ लोगों से व

आरा में JDU नेता भिखारी सिंह की गोली मारकर हत्या, कोल्ड ड्रिंक्स पीने को लेकर हुआ था विवाद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: आरा में जेडीयू के युवा प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि कोल्ड ड्रिंक्स पीने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिसके बाद फोन पर नोकझोंक भी हुई थी। बातचीत के दौरान जेडीयू नेता को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव निवासी कृष्णा सिंह के 32 वर्षीय बेटे दीपक उर्फ भिखारी सिंह के रूप में हुई है जो तरारी प्रखंड के युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष थे। घटना सिकरहट्टा थानाक्षेत्र के फतेहपुर बाजार की है जहां अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। 


बताया जाता है कि मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। मृतक के परिवार में पत्नी मीनू देवी व दो पुत्र आदित्य एवं अंश है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी मीनू देवी एवं परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलते ही सिकरहट्टा थाना इंचार्ज पवन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है। जानकारी के अनुसार वह वर्तमान में स्थानीय थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाजार पर ही अपना घर बनाकर रहता था। 


इधर मृतक के भाई अभिषेक कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को पीरो गया था और उसके भाई हमेशा घर के बाहर दरवाजे पर कुर्सी लगाकर बैठा करते थे। रात में जब वह पीरो से वापस लौटा तो उसने देखा कि उसके भाई जमीन पर खून से लथपथ होकर गिरे पड़े हैं। जिसके बाद उसने उन्हें उठाया और अपने परिजनों के साथ पहले उन्हें इलाज के लिए पीरो स्थित निजी अस्पताल ले गया। इसके बाद वहां से उसे इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल लाया था। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे आरा शहर के निजी अस्पताल ले आये जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता