ब्रेकिंग
एक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानीट्रेनिंग के दौरान दो महिला सिपाहियों को हुआ प्यार, साथ जीने मरने की खाई कसम, रक्षाबंधन के दो दिन बाद होने वाली थी शादी, लेकिन तभी हो गया बड़ा कांड‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाहBihar News : जमीन विवाद सुलझाने के लिए मांगे 2 लाख और वॉशिंग मशीन! रोसड़ा की DCLR रंगेहाथ गिरफ्तारBihar News : बिहार में बनेगी ऐसी यूनिवर्सिटी जहां छात्रा से कुलपति तक होंगी सिर्फ महिलाएं! CM सम्राट का बड़ा ऐलानएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानीट्रेनिंग के दौरान दो महिला सिपाहियों को हुआ प्यार, साथ जीने मरने की खाई कसम, रक्षाबंधन के दो दिन बाद होने वाली थी शादी, लेकिन तभी हो गया बड़ा कांड‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाहBihar News : जमीन विवाद सुलझाने के लिए मांगे 2 लाख और वॉशिंग मशीन! रोसड़ा की DCLR रंगेहाथ गिरफ्तारBihar News : बिहार में बनेगी ऐसी यूनिवर्सिटी जहां छात्रा से कुलपति तक होंगी सिर्फ महिलाएं! CM सम्राट का बड़ा ऐलान

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हालत गंभीर

ARRAH: आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव स्थित बांध पर हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। जख्मी प्रॉपर्टी डीलर को गोली बाएं हाथ में एवं बाएं पैर में घुटने

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव स्थित बांध पर हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। जख्मी प्रॉपर्टी डीलर को गोली बाएं हाथ में एवं बाएं पैर में घुटने के पास लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव वार्ड नंबर 1 निवासी राम ध्यान सिंह का 28 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव है। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है, एवं जमीन खरीद बिक्री का काम करता है। इधर जख्मी प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उसकी बहन का जमीन गांव में है। जिसको उसकी बहन का भैंसुर का लड़का बोल रहा था कि मैं उस जमीन को बेच दूंगा। जिसको लेकर जमीरा सरपंच के पास पंचायती दी हुई थी और उसने मारने की धमकी दी थी। 


गुरुवार को वह पटना के दानापुर स्थित एम्स के पास अपने दोस्त से मिलने गया था। गुरुवार की देर शाम जब वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। उसी दौरान जमीरा गांव स्थित बांध के समीप दो बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर उसे गोली मार दी। इसके बाद वे लोग फरार हो गए। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। 


वहीं दूसरी ओर जख्मी धर्मेंद्र यादव ने अपनी बहन के भैंसुर लड्डू के लड़के दिनेश पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वही इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को एक गोली बाएं हाथ में एवं एक गोली बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी थी जो अंदर फांसी हुई थी। उसका ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। अभी मरीज का बीपी और पल्स बिल्कुल स्टेबल है। लेकिन उसे अभी उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता