ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

आरा के बेखौफ अपराधी: कोचिंग जाने के दौरान बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, हालत नाजुक

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से आ रही है। जहां जिले के आरा शहर में कोचिंग जा रहे छात्र को बदमाशों ने गोली मार दी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को

आरा के बेखौफ अपराधी: कोचिंग जाने के दौरान बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से आ रही है। जहां जिले के आरा शहर में कोचिंग जा रहे छात्र को बदमाशों ने गोली मार दी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को दोस्तों की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 


घायल के दोस्त अमित ने बताया कि वे लोग कोचिंग जा रहे थे तभी पीछे से दो बाईक सवार बदमाशों ने धक्का दे दिया। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो उन पर गोली चलाई गयी। इस दौरान एक गोली सूरज को लग गई। गोली मारने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना आरा नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बजाज शोरूम के पास की है। 


वहीं घायल छात्र की पहचान आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह का 15 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार सिंह के रूप में हुई है जो अपने दोस्तों के साथ कोचिंग जा रहा था तभी बदमाशों ने गोली मार दी। जिस इलाके में यह घटना हुई वहां आरा के कई नामचीन कोचिंग संस्थान स्थित है और वह काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका माना जाता है। 


आरा में दिनदहाड़े कोचिंग के छात्र को गोली मारी गई है। इस घटना से छात्रों के बीच दहशत का माहौल है। गोलीबारी की इस घटना से यह साफ पता चलता है कि अपराधियों के भीतर पुलिस का खौफ बिल्कुल ही खत्म हो गया है। फिलहाल नवादा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का दावा है कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता